फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीपीपी से मृत मां की जगह बेटे का काट दिया नाम

Tue, 30 Jul 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी09: अकालगढ़ गांव का मनजीत शिकायत दिखाते हुए मनजीत। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। अकालगढ़ गांव में एक युवक को परिवार पहचान पत्र में मृत दिखा दिया गया है। प्रशासन की लापरवाही युवक पर भारी पड़ रही है। परिवार पहचान पत्र से नाम कटने पर उसकी मजदूरी की काॅपी भी कट गई। लगभग ढाई साल से युवक अपने जिंदा होने के प्रमाण पेश कर रहा है, लेकिन न तो श्रम, न ही क्रीड विभाग उसका नाम परिवार पहचान पत्र में जोड़ रहा है। युवक ने समाधान शिविर में भी शिकायत लगाई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

अकालगढ़ गांव निवासी मनजीत ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। 3 जनवरी 2022 को उसकी माता शांति देवी का निधन हो गया था। गांव में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर से उसने अपनी मां का नाम परिवार पहचान पत्र से कटवाने का अनुरोध किया तो उसकी मां की जगह उसका ही नाम परिवार पहचान पत्र से काट दिया गया। जब उसने अपने बच्चे के फार्म भरे तो उसे पता चला कि उसकी कॉपी को काट दिया गया है। जब वह श्रम विभाग में गया तो उसे परिवार पहचान पत्र में नाम जोड़ने का हवाला देकर चलता किया गया। मनजीत ने इसकी शिकायत समाधान शिविर में एडीसी को भी दी, लेकिन अब तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। परिवार पहचान पत्र में नाम जोड़ने के लिए वह सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। प्रशासनिक अधिकारी ऐसी शिकायतों का समाधान करने के बजाय पत्रकारों को ही नसीहत दे रहे हैं।
बॉक्स
मैं किसी का फोन नहीं उठाता, अगर वर्जन लेना है तो कल ऑफिस में आना, फोन पर वर्जन नहीं लिए जाते। -अजय सिंह, एसडीएम, जुलाना।
अभी तक इसी तरह का मामला मेरे सामने नहीं आया है। ऐसी कोई परेशानी है तो उसका जल्द समाधान कर दिया जाएगा। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी।

29जेएनडी09: अकालगढ़ गांव का मनजीत शिकायत दिखाते हुए मनजीत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें