फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वुडबॉल चैंपियनशिप में सोनीपत बना चैंपियन

विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी31-15वीं हरियाणा स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप की विजेता टीम अपने कोच के साथ। स्रोत कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सफीदों रोड स्थित रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल में आयोजित दो दिवसीय 15वीं हरियाणा स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी सोनीपत की टीम ने अपने नाम की, जबकि रोहतक दूसरे और पानीपत तीसरे स्थान पर रहा।
हरियाणा वुडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता वीर सिंह आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में वुडबॉल खेल को बढ़ावा देना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रो. संदीप शर्मा, प्रो. राजेश बिड़ान, एसडीओ नरेंद्र पूनिया और मैनेजर जगदीप बिड़ान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दलाल ने की।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप चौहान और सैफरोन होटल के अध्यक्ष रमेश सहरावत ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रमेश सहरावत ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर उठकर अनुशासन, खेल भावना और सम्मान के साथ खेलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें