22जेएनडी23-जामनी कुश्ती दंगल में मंचासीन मुख्यातिथि महंत नवरत्नदास व अन्य। संवाद
पिल्लूखेड़ा। गांव जामनी में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन शुक्रवार को सरपंच दलबीर सिंगरोहा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर महर्षि जमदग्नि ऋषि डेरे के महंत नवरत्न दास ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर गांव के सरपंच दलबीर जामनी के साथ-साथ लिछमन सिंगरोहा, हवा सिंह, सुरेश सिंगरोहा, सतबीर सैनी, अनिल बैरागी, अजीत सिंगरोहा, सतबीर बैरागी, राजमल और बिजेेंद्र ने शिरकत की। मंच का सफल संचालन कृष्ण सैनी और राजेंद्र सिंगरोहा ने किया।
कुश्ती दंगल का आयोजन खेल कमेटी जामनी और समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। कुश्ती दंगल में दूर-दूर से आए हुए पहलवानों ने अपने जोहर दिखाए। प्रथम विजेता के लिए विक्की बरोदा और सुमित उगालन, नीरू सोनीपत-सोमबीर रूखी, मनोज निर्जन-अमित मेहर सिंह अखाड़ा के बीच कड़ा मुकाबला चला। इसमें सोमबीर रूखी और मनोज निर्जन ने 11-11 हजार रुपये का इनाम जीता।
मुख्य अतिथि नवरत्न दास, सरपंच दलबीर और प्रधान सुरेंद्र सिंगरोहा ने कहा कि आज के दिन खेलों का बड़ा ही महत्व है। कबड्डी और कुश्ती हमारे पारंपरिक खेल हैं। जहां खेल होते हैं, वहां खुशहाली होती है। उन्होंने कहा कि कबड्डी और कुश्ती हमारे प्रिय खेल हैं। हमारे देश के पहलवानों ने विदेशों में भी अपनी पहलवानी का लोहा मनवाया है। अच्छा खेलने से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है, वहीं आपस में भाईचारा भी बढ़ता है।
22जेएनडी23-जामनी कुश्ती दंगल में मंचासीन मुख्यातिथि महंत नवरत्नदास व अन्य। संवाद