फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं को अच्छे चिकित्सक से कराना चाहिए उपचार : देवेंद्र अत्री

विज्ञापन
23जेएनडी23: भाजपा को महाराष्ट्र में मिली जीत पर खुशी जताते हुए विधायक देवेंद्र अत्री व अन्य। सं
विज्ञापन
उचाना(जींद)। रजबाहा रोड स्थित एक ऑयल मिल में पहुंचे भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने महाराष्ट्र में मिली भाजपा गठबंधन की जीत को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत बताया। कांग्रेस द्वारा ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे बार-बार सवाल पर कहा कि कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वो किसी अच्छे चिकित्सक से अपना उपचार करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है तो यूपी उप चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। ये जीत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत है। कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर उठाए जा रहे सवाल पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस का ये आचरण हार के बाद रहता है। कांग्रेस नेताओं को बढि़या चिकित्सक से अपना उपचार करवाना चाहिए। ईवीएम तो बहाना है। हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा का सपना साकार करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का लोहा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मानती है। कांग्रेस की गुटबाजी पर बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी के पास संगठन नहीं है वो सपने कहां के देख रहे है। भाजपा से संगठित पार्टी कोई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें