12जेएनडी09: स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कुलगुरू को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए ग्रामीण व
जींद। शहीद रामकिशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगाना में आयोजित समारोह में सीआरएसयू के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. कुलबीर सिंह ने की।
कुलपति प्रो. सैनी ने भैरों खेड़ा गांव से स्कूल आने वाली छात्राओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही के लिए निजी कोष से 51000 रुपये की राशि देकर एक ई-रिक्शा भेंट की। प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तीकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार, चरित्र निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्व समझाया।
कुलगुरु ने छात्रों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस विशेष अवसर पर डॉ. विजय कुमार, दलबीर सिंह ढिगाना, मास्टर राममूर्ति, रामकुमार, मास्टर तालेराम, श्याम सुंदर, डॉ. प्रीति, रीना, रेनू, रमेश, शमशेर सिंह मौजूद रहे।