फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों में रेहड़ियों के कब्जे से फुटपाथ गायब पैदल चलना दूभर

Sun, 12 Jul 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 011एसएफडीएम1    शहर की अग्रसेन चौक पर फुटपाथ पर लगी हुई रेहड़िया। संवाद 
विज्ञापन
सफीदों। शहर में फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर रेहड़ी संचालकों ने फुटपाथों पर कब्जा कर रखा है। इससे पैदल चलने वाले लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। यह स्थिति यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

शहरवासी सुनील, जगबीर, अंकित, प्रवेश, हरिओम और संदीप आदि ने बताया कि अधिकांश फुटपाथ रेहड़ियों और अस्थायी दुकानों की चपेट में हैं। लोगों के लिए पैदल चलने की जगह नहीं बची है। ग्राहक खरीदारी के लिए अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है।
नागरिकों के अनुसार, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड क्षेत्र और अन्य प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण की समस्या सबसे अधिक है। कई चौक-चौराहों पर रेहड़ियों की वजह से दिनभर वाहन रेंगते नजर आते हैं। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। हालांकि, कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद दोबारा कब्जे हो जाते हैं। इसके चलते समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इंसेट
महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी
महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ खाली न होने के कारण उन्हें व्यस्त सड़क पर चलना पड़ता है। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शहर में समय-समय पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जाता है। अग्रसेन चौक सहित अन्य फुटपाथों पर अवैध कब्जे मिलने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।-आशीष कुमार, नगर पालिका सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें