फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे परिवार पर हमले के बाद गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव रामराये में सोते परिवार पर हमला होने के बाद वहां दहशत का माहौल व्याप्त हैं। पुजारी श्रीनिवास के पौत्र बंटी के अनुसार हमलावर मंदिर की ग्रिल को फांदकर घर में घुसे थे।

 नकाबपोश लोगों ने सामान को खंगाला शुरू कर दिया। आवाज सुनकर श्रीनिवास तथा परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। उठने का प्रयास करते ही हमलावरों ने डंडों और तेजधार हथियारों ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इसमें श्रीनिवास, उनकी पत्नी वेदो देवी, पुत्रवधू पुष्पा के सिर गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले को लूटपाट से जोड़कर देख रही है। वहीं, परिवार के सदस्य किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


चार लोग पहने हुए थे कच्छा
श्रीनिवास के पौत्र बंटी ने बताया है कि सात नकाबपोश लोगों ने घर में घुसकर हमला किया है, जिनमें तीन पूरे कपड़े पहने हुए थे, जबकि चार कच्छे में थे। वहीं, श्रीनिवास के आवास से हमलावर क्या-क्या सामान ले गए। इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। परिवार के सदस्य पीजीआई, रोहतक में भर्ती हैं। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेतों में पड़ा मिला सामान
घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सबूत जुटाने के लिए सर्च अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर से थोड़ी दूरी पर हमलावरों द्वारा फेंका गया एक खाली बक्सा मिला।

मजदूर को लिया हिरासत में
पुलिस सूत्रों के अनुसार मकान के पास रहने वाले बिहार निवासी एक मजदूर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। मकान में घिसाई का काम होने के कारण मजदूर श्रीनिवास के यहां रात में सोता था। हालांकि हमलावर मजदूर को भी मारपीट कर उसका मोबाइल छीन ले गए हैं।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामला लूटपाट का दिखाई दे रहा है। इस वारदात में एक परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। जल्द ही हमलावरों को पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें