फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पेगां गांव में एक माइनर में बुधवार सुबह 65 वर्षीय एक सिक्ख का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। माइनर में शव को उतराता देख नहरी विभाग के बेलदार ने अलेवा पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान न होने पर शव को जींद के सामान्य अस्पताल में रखा दिया गया।
विज्ञापन


नहरी विभाग के बेलदार इंद्र सिंह ने बताया कि सुबह वह हसनपुर माइनर की पटरी पर से गुजर रहा था तो अलेवा से पेगां वाले रास्ते के बीच बनी पुलिया के समीप माइनर में शव को पड़ा देखा। एएसआई सुलतान सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष और उसने नेकर और कमीज पहन रखी है। मृतक का चेहरा गली-सड़ी हालत में है, इससे आशंका जताई जा रही है कि इसकी मौत तीन से चार दिन पहले ही हुई है। शव माइनर में पीछे से बहकर आया है। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें