फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्किल्स से छात्रों का होगा विकास

विज्ञापन
27जेएनडी10: मोतीलाल स्कूल में लाइफ स्किल्स एडवांस विषय पर प्रशिक्षण ​शिविर में मौजूद अध्यापक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जीवन कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय में लाइफ स्किल्स एडवांस विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों के मानसिक, सामाजिक और व्यवहारिक विकास से जुड़ी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी हासिल की।
सीबीएसई ट्रेनर मीना कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने योग्य बनाना भी है। जीवन कौशल शिक्षा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न गतिविधियों और समूह चर्चाओं के माध्यम से शिक्षकों को बताया कि कक्षा शिक्षण में लाइफ स्किल्स को प्रभावी ढंग से कैसे शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रह जाती बल्कि विद्यार्थियों की भावनाओं को समझकर उन्हें सही दिशा देना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, आत्म-अनुशासन और टीमवर्क विकसित करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों को अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया और बताया गया कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी विषय को बेहतर तरीके से समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें