नरवाना। गुरथली गांव के रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह भाणा ब्राह्मण गांव निवासी 55 वर्षीय बलवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जीआरपी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार और एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि गुरथली स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बाद में मृतक की पहचान भाणा ब्राह्मण गांव निवासी बलवान के रूप में हुई। सूचना मृतक के पुत्र प्रविंद्र उर्फ बिंद्र और चचेरे भाई सुरेंद्र उर्फ भला को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।
पुलिस के अनुसार बलवान मंडी में सब्जी बेचता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार और एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।