फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना हलके के छह गांवों को मिली 106 लाख से इंडोर जिम की सौगात

विज्ञापन
13जेएनडी18: जिम का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने उचाना हलके के छह गांवों में बने इंडोर जिम का उद्घाटन करते हुए जनता को इंडोर जिम सर्पित किए। उचाना हलके के खटकड़, लोधर, सेढ़ा माजरा, उचाना खुर्द, अलेवा, शाहपुर इंडोर जिम की सौगात मिली है। 106 लाख रुपये की लागत इन पर खर्च हुई है। अलेवा में 19 लाख, खटकड़ में 18 लाख, लोधर में 14, सेढ़ा माजरा में 16, उचाना खुर्द में 20, शाहपुर में 19 लाख रुपये खर्च हुए है।
विज्ञापन

देवेंद्र अत्री ने कहा कि ये इंडोर जिम बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होंगी। ग्रामीण जिम में उपकरणों का सही ढंग से रखरखाव रखें और अपने आपको स्वस्थ्य रखने के लिए इनका प्रयोग करें। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए नायाब नीतियां बनाई है। प्रदेश की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है। आज दूसरे राज्य भी प्रदेश की खेल नीति का अनुसरण कर रहे है। हरियाणा के खिलाड़ी खेलों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये एवं नौकरी सरकार द्वारा दी जाती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल है व प्रदेश के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक जीत कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का काम किया है। खिलाड़ी स्वस्थ व तंदरूस्त रहेगा तो वह अच्छा प्रदर्शन करते हुए खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर पंचायती राज एक्सईएन पोषण कल्याण, ऋषिराज भार्गव, संदीप चहल, शमशेर चहल, बिजेंद्र चहल, रोहताश लोहान, सुरेंद्र अत्री खरक, शीशपाल चहल, रामबीर लोहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें