फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पावर हाउस पर ताला जड़ने पर छह नामजद

Sat, 29 Jun 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सिघाना पावर हाउस पर ताला लगाने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने छह लोगों के नामजद करने के साथ 60 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बंधक बनाने, दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिजली निगम सफीदों के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिघाना गांव के पूर्व सरंपच सुरेंद्र के नेतृत्व में 27 जून को ग्रामीण पावर हाउस पर पहुंचे और ताला जड़ दिया। उस दौरान पावर हाउस में कर्मचारी ड्यूटी दे रहे थे। इसके चलते अन्य गांव की बिजली आपूर्ति भी बंद रही। ग्रामीणों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज किया। बाद में विभाग के कार्यकारी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर अंदर बंद कर्मचारियों को मुक्त करवाया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर पूर्व सरपंच सुरेद्र, बबलू, घोला, सोनी, बल्ला, पप्पू को नामजद कर 60 अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, बंधक बनाने, दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें