28जेएनडी25 : छोटे-छोटे खेलों के माध्यम से मनोरंजन करते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत विवि
जींद। सीआरएसयू में चल रहे 15 हरियाणा बटालियन के शिविर में पांचवें दिन एनसीसी कैडेट्स को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है, हर किसी को इससे दूर रहना चाहिए। शिविर के दौरान कुछ खेल गतिविधियां भी करवाई गई, जिसमें कैडेट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया।
डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि यह युवाओं की जिंदगी के पड़ाव का ऐसा समय है, जब लह पथभ्रष्ट भी हो सकते हैं और आगे भी बढ़ सकते हैं। इस आयु में यदि संगत अच्छी हो और युवाओं का मार्गदर्शन बढि़या हो तो वह अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यदि गलत संगत मिल जाए तो युवा बुराई के रास्ते पर चल पड़ते है। एनसीसी देश सेवा का एक अच्छा माध्यम है, इसलिए इसमें भाग लेने वाले युवाओं को खुद भी नशे से दूर रहना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर वीणा सैनी ने समाज सेवा के बारे में जानकारी दी। थर्ड ऑफिसर श्रवण कुमार ने ग्रुप डिस्कशन करवाया।
28जेएनडी25 : छोटे-छोटे खेलों के माध्यम से मनोरंजन करते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत विवि