जींद। नवदीप स्टेडियम में आठवीं सब जूनियर और 18वीं जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता भगत सिंह हॉकी क्लब के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
स्टेडियम इंचार्ज व हॉकी कोच डॉ. संदीप गोयत ने बताया कि जूनियर ग्रुप में दूसरे दिन हुए मुकाबलों में सिरसा ने रोहतक को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
फरीदाबाद ने पंचकूला को 3-2 और यमुनानगर ने रेवाड़ी को 4-2 से हराया। वहीं सब जूनियर ग्रुप में भिवानी ने रोहतक को 4-3 से हराया।
हॉकी क्लब के प्रधान भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि नवदीप स्टेडियम में राज्यस्तरीय, राष्ट्रीयस्तर के हॉकी मैच होना नरवाना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
इस मैदान से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जोकि भारतीय टीम में भी शामिल हो चुके हैं। खिलाड़ियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इस मौके पर रणदेव गोयत, सुनील मलिक, रोहताश शर्मा, प्रदीप मोर, अनिल ढिल्लों, राजबीर चहल और प्रवीण नैन भी मौजूद रहे।