फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर चलाई गोली, दोनों को पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सिया नैन। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना। हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए जींद की टीम पर बदमाशों ने गोली चला दी। इसमें पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हालांकि दोनों आरोपियों को सीआईए टीम ने काबू कर लिया। इसमें एक आरोपी को चोट भी आई है।
विज्ञापन

सीआईए टीम के इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को पुलिस टीम नरवाना रोड के नजदीक पावर स्टेशन डूमरखा कलां के पास मौजूद थी। एएसआई मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मनजीत काला निवासी गुरुसर व सिया नैन निवासी धरौदी जो हरदीप उर्फ जडेजा निवासी धरौदी की हत्या के मामले में आरोपी हैं, वो गांव ढाकल सिरसा ब्रांच नहर की पटरी पर खंडहर पड़े नहर विभाग के स्टोर में छिपे हुए हैं। सूचना पर सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर स्टोर के आगे बने कमरे से दो युवक निकलकर अंदर स्टोर की तरफ भागे। उनमें से एक ने पीछे मुड़कर अपने हाथ में लिए कट्टे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इस फायर से पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। इतने में जब युवक हथियार को दोबारा लोड करने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। दूसरा युवक दीवार के साथ लगे लोहे के एंगल पर चढ़कर दूसरे हिस्से में कूद गया। इसको भी टीम ने काबू कर लिया। ऊंचाई से कूदने की वजह से उसके पैर में चोट लग गई। उसे नरवाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल 315 बोर, सात कारतूस व 20 कारतूस 32 बोर के बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें