फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों की समस्याएं दो दिन में दूर हों : एसडीएम

Fri, 10 Jul 2026 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी10-नेशनल हाइवे पर जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम रमित यादव। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
उचाना। बारिश के दौरान होने वाले जलभराव के स्थायी समाधान को लेकर शुक्रवार को एसडीएम रमित यादव ने नेशनल हाईवे, रेलवे रोड सहित दूसरे जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर बारिश के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। हाईवे स्थित सर्विस रोड के दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष विधायक के निर्देशों के बाद कुछ सुधार जरूर हुआ है लेकिन बारिश के पानी की निकासी का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
दुकानदारों ने सर्विस रोड पर सीवर का पानी जमा होने की शिकायत भी एसडीएम से की। एसडीएम रमित यादव ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि दुकानदारों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान दो दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा राजेंद्र कॉलोनी, बैंक कॉम्प्लेक्स रोड, अतिरिक्त मंडी से लगती गली सहित अन्य जलभराव वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि दो दिन बाद एनएचएआई और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। एसडीएम रमित यादव ने कहा कि नेशनल हाईवे पर ड्रेन पानी से भरी हुई है तथा कई स्थानों पर सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे के भीतर ड्रेन और सीवरेज लाइन की सफाई कर सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एनएचएआई अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की गई है और सभी विभागों के समन्वय से समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें