फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्री राग खेड़ा की मुख्य सड़क का काम अधर में, राहगीर परेशान

Fri, 10 Jul 2026 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02 अधूरी पड़ी सड़क, बिखरे पड़े रोड़
विज्ञापन
कंडेला। गांव श्री राग खेड़ा में तीन साल से अधूरी मुख्य सड़क ग्रामीणों और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने सड़क पर रोड़े तो डलवा दिए थे। इसके बाद से काम पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

गांव की सरपंच रीना देवी ने बताया कि वह इस समस्या को लेकर 3 साल से डिप्टी स्पीकर और विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। कुछ महीने पहले जब गांव में डीसी का रात्रि ठहराव कार्यक्रम था तो, तब भी यह मांग प्रमुखता से उठाई गई थी लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, काम शुरू नहीं हुआ।
कंडेला गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि सड़क पर नुकीले पत्थर बिखरे होने से साइकिल और बाइक फिसल जाती है। कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दिनों में तो यहां से निकलना भी दूभर हो जाता है। ग्रामीण बलबीर ने बताया कि खेतों में आने-जाने का भी यही मुख्य रास्ता है। पत्थरों के कारण बैलगाड़ियों के बैलों के पैर जख्मी हो रहे हैं और आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस सड़क को जल्द से जल्द पक्का किया जाए ताकि लोगों को परेशानी से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरी सड़क को जल्द पूरा करवाया जाएगा। ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।-राजकुमार नैन, एक्सईन लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें