फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी रोड रेलवे ओवरब्रिज के विरोध में दोबारा उतरे दुकानदार

विज्ञापन
डीसी डॉ. आदित्य दहिया के साथ मीटिंग करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व भिवानी रोड के दुकानदार। - फोटो : Jind
विज्ञापन
भिवानी रोड रेलवे फाटक पर बनने वाले आरओबी का फिर से विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के साथ भिवानी रोड के दुकानदार डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिले और आरओबी की बजाय अंडरपास की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। ऐसे में फिर से आरओबी के निर्माण पर पेंच फंस गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में एक कार्यक्रम के दौरान भिवानी रोड व हांसी रोड पर आरओबी निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद हांसी रोड रेलवे लाइन पर तो काम शुरू हो चुका है, लेकिन भिवानी रोड रेलवे लाइन पर टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया है। इसका कारण है भिवानी रोड के दुकानदारों द्वारा किया जा रहा विरोध। दुकानदारों ने इसको लेकर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से गुहार लगाई थी। दुकानदारों ने विकल्प दिया है कि यहां आरओबी नहीं बनाकर यू आकार में अंडरपास बना दिया जाए। इससे दुकानों का धंधा भी प्रभावित नहीं होगा और साथ ही रेलवे क्रॉसिंग भी आसान हो जाएगी।
पहले भी हो चुका है प्रयास
हालांकि इससे पहले भी आरओबी को रद्द करवाने के लिए प्रयास हो चुका है। दुकानदारों ने इसके विरोध में धरना व भूख हड़ताल भी की। तब पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर ने आरओबी का डिजाइन बदलने की बात कही थी। इसके बाद डिजाइन बदला भी गया, लेकिन अब दुकानदार यहां आरओबी के स्थान पर अंडरपास की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने लिखा डीआरएम को पत्र
इस मामले में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सात फरवरी को रेलवे के डीआरएम को पत्र लिख कर रेलवे फाटक के पास यू आकार का अंडरपास बनवाने की मांग की थी। इस पर डीआरएम की तरफ से कहा गया कि इसकी अनुशंसा डीसी व पीडब्ल्यूडी बीएेंडआर के चीफ इंजीनियर से करवाने को कहा है। ऐसे में विधायक ने डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलकर अब पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के चीफ इंजीनियर को अनुशंसा पत्र भिजवाया है।
500 दुकानों का कारोबार
भिवानी रोड के दुकानदारों का कहना है कि यहां 500 से अधिक दुकान हैं। इन पर भारी मशीनरी का काम होता है। दुकानदारों का कहना है कि यहां से करीब तीन हजार लोगों का रोजगार चलता है। यदि आरओबी का निर्माण होता है तो यहां काम धंधा चौपट हो जाएगा।
भिवानी रोड पर बनने वाले आरओबी से वहां के दुकानदारों को रोजगार का संकट सता रहा है। लोगों के सुविधा के लिए अब यहां अंडरपास की मांग की जा रही है। इसमें डीआरएम ने डीसी व पीडब्ल्यूडी की अनुशंसा मांगी थी, जिसकी प्रक्रिया करवाई गई है। अब रेलवे पर पीडब्ल्यूडी यहां यू आकार के अंडरपास की संभावना तलाशेंगे। फिलहाल यहां आरओबी निर्माण का काम नहीं होगा। वैसे भी शहर के चारों ओर काम चल रहे हैं। यही एक रास्ता बचा है। इसे खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक, जींद विधानसभा क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें