बाजारों में निरंतर बढ़ रही लावारिस पशुओं की संख्या से परेशान राहगीर, दुकानदार नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। जहां नगर पालिका सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर लावारिस पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग की।
दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से नगर पालिका एरिया के आसपास नंदी गो शाला खोले जाने की मांग भी की। जब तक नंदी गोशाला का निर्माण न हो तब तक घुमंतू पशुओं गोशालाओं में छोड़ने की मांग की।
दुकानदार सीता बुडायन, वेदप्रकाश, अनिल खापड़, चंद्रपाल, रामकुमार गोयल, सुरेंद्र ने कहा कि बाजरों में लावारिस पशुओं के झुंडों को जमावड़ा रहता है। बाजारों में लावारिस पशुओं के चलते दुर्घटना होने का डर भी वाहन चालकों को रहता है।
बाजारों में हर रोज किसी न किसी सड़क पर आपसे में लावारिस पशुओं के झुंड भिड़ते रहते हैं, इससे जानमाल की हानि होने का डर रहता है। बीते दिनों नगर पालिका के पास ही आपस में लावारिस पशुओं की भिड़ंत हो गई बड़ी मुश्किलों से दुकानदारों, राहगीरों ने डंडों सेभिड़ रहे लावारिस पशुओं को दूर किया।
नगर पालिका सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।