फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या, महिलाओं ने की नारेबाजी

Wed, 09 Dec 2015 11:25 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



गांव बुडायन में पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान महिलाओं ने बुधवार को जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं को पानी की सप्लाई नहीं आने से आसपास के मोहल्ले से हैंड पंपों, सबमर्सिबल से पीने का पानी लेकर आना पड़ रहा है।

महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के उचाना कार्यालय में मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगी।

महिला कमलेश, बीरमति, राजो, सुषमा, रानी ने कहा कि गांव में पीने के पानी की सप्लाई घर-घर तक पहुंचे इसके लिए गांव में जल घर बना हुआ है।

 जल घर के टैंकों में पानी है लेकिन विभाग के कर्मचारी अपनी मर्जी से पानी की सप्लाई छोड़ते हैं। गांव में जल घर होने के बाद भी पीने के पानी की किल्लत से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 पीने के पानी की किल्लत सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले भी होती रही है। बार-बार पीने के पानी की सप्लाई कर्मचारियों द्वारा मनमर्जी से छोड़े जाने की शिकायत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को कर चुके हैं। समस्या के समाधान को लेकर कोई ध्यान नहीं देता है।

कुछ दिन तो शिकायत के बाद पानी की सप्लाई ठीक हो जाती है लेकिन बाद में फिर से स्थिति वही हो जाती है। पानी की सप्लाई कई दिनों से नहीं आने से पड़ोस के मोहल्लों से जाकर पीने का पानी लेकर आना पड़ रहा है।

महिलाओं ने बताया कि जब पीने के पानी की सप्लाई आने का कोई समय निश्चित नहीं है। सुबह चार बजे पानी की सप्लाई छोड़ देते हैं। सप्लाई का समय कम से कम छह बजे होना चाहिए। कई बार सुबह की बजाए दिन में भी सप्लाई छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


जलघर बुडायन के आपरेटर सतबीर ने बताया कि वाली खराब है इसको लेकर जेई को अवगत करा दिया गया है। खराब वॉल मैकेनिकल ठीक नहीं कर रहे हैं। इसलिए पानी की सप्लाई को लेकर समस्या हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें