फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगानुपात एक सामाजिक समस्या : महेंद्र सिंह

Tue, 08 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी01-बराह कलां गांव में महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। बराह कलां गांव में ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मी पिंकी व कविता देवी की ओर से सभा आयोजित की गई। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ दिलाई गई और महिलाओं को पीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के कारण गिरता लिंगानुपात हमारे देश के सामने एक बहुत बड़ी सामाजिक समस्या है। इस समस्या के निदान के लिए सरकार को ही नहीं, बल्कि हम सभी को सामाजिक दृष्टि से जागरूक होना होगा।
इसके लिए हमें रूढ़िवादी सोच का परित्याग करना चाहिए। महेंद्र सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बालिकाओं को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए बनाई गई योजना है।
विज्ञापन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना, शोषण से बचाना और उन्हें सही-गलत के बारे में अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें