जींद के विकास नगर निवासी व्यापारी अनिल कुमार, जो आभूषण का व्यवसाय करते हैं, ने बताया कि वह सोमवार को रोहतक से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। लाखन माजरा नहर के पास तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गए। कुछ दूरी पर बदमाशों ने उनका पीछा किया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एक बदमाश के पास हथियार भी था।
हरियाणा के जींद जिले में पौली गांव के पास एक व्यापारी से अज्ञात बदमाशों ने 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना सोमवार को उस समय हुई जब व्यापारी रोहतक से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद के विकास नगर निवासी व्यापारी अनिल कुमार, जो आभूषण का व्यवसाय करते हैं, ने बताया कि वह सोमवार को रोहतक से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। लाखन माजरा नहर के पास तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गए। कुछ दूरी पर बदमाशों ने उनका पीछा किया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एक बदमाश के पास हथियार भी था।
विज्ञापन
अनिल के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश की। जब आसपास के कुछ लोग मदद के लिए आगे आए, तो बदमाशों ने हथियार लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। बदमाश अनिल के पास रखे 500 ग्राम सोना और 5 किलोग्राम चांदी, जिनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है, लूटकर फरार हो गए।
घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में घायल अनिल को स्थानीय लोगों ने जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से आगे के इलाज के लिए ले गए।
जुलाना पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक सुनियोजित लूट प्रतीत हो रही है।