फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में सीवर जाम-ओवरफ्लो की समस्या होगी दूर, 35.72 लाख रुपये होंगे खर्च.. टेंडर जारी

विज्ञापन
19जेएनडी03: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में सीवर जाम, ओवरफ्लो और तकनीकी खराबियों से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए 35.71 लाख रुपये के तीन टेंडर जारी किए हैं जिनकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इनके तहत सीवर मैनहोल से सिल्ट निकालने, पाइप व मैनहोल की मरम्मत के साथ जेटिंग मशीन को दुरुस्त रखने और जयंती देवी डिस्पोजल से ग्यारह तारा के पास मौजूदा मैनहोल तक नई डीआई पाइप सीवर लाइन बिछाने का काम कराया जाएगा। इससे 15 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
पीएचईडी जींद डिवीजन नंबर-1 की ओर से जारी पहले टेंडर के तहत सीवर मैनहोल की डी-सिल्टिंग पर 4 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मैनहोल में जमा गाद और अन्य सामग्री निकालने का काम 50 दिन में पूरा करना होगा। सिल्ट जमा होने से सीवर पानी का प्रवाह प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

ऐसे में सफाई के बाद निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। दूसरे टेंडर के तहत 26 लाख 72 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें एसडब्ल्यू पाइप, आरसीसी पाइप और सीवर मैनहोल की मरम्मत एवं रखरखाव के साथ सीवर सफाई में इस्तेमाल होने वाली जेटिंग मशीन की रिपेयर और मेंटेनेंस शामिल है। इस काम की अवधि 365 दिन रखी गई है।
पाइप या मैनहोल में खराबी आने पर उसकी मरम्मत कराई जाएगी, वहीं जेटिंग मशीन दुरुस्त रहने से सीवर लाइन में गाद या रुकावट होने पर सफाई कराने में सुविधा होगी। इससे छोटी तकनीकी खराबियों के कारण सीवर व्यवस्था लंबे समय तक प्रभावित रहने की स्थिति को कम करने में मदद मिलेगी।

जयंती देवी डिस्पोजल से ग्यारह तारा तक नई लाइन
तीसरे टेंडर में 4 लाख 85 हजार रुपये की लागत से जयंती देवी डिस्पोजल से ग्यारह तारा के पास मौजूदा सीवर मैनहोल तक नई डीआई पाइप सीवर लाइन बिछाई जाएगी। काम की अवधि 40 दिन निर्धारित की गई है। नई लाइन से सीवर नेटवर्क की कनेक्टिविटी बेहतर करने और संबंधित क्षेत्र में पानी की निकासी सुचारु रखने में मदद मिलेगी।
28 और 30 सितंबर तक जमा होंगी बोलियां
विभाग ने तीनों कार्यों के लिए अलग-अलग समयसीमा तय की है। मैनहोल डी-सिल्टिंग और नई डीआई पाइप लाइन के लिए 28 सितंबर शाम पांच बजे तक बोली जमा की जा सकेगी जबकि 26.72 लाख रुपये वाले रखरखाव कार्य के लिए 30 सितंबर शाम पांच बजे तक निविदाएं जमा होंगी।
वर्जन
जल्द दूर होगी सीवर जाम की समस्या
जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए 35.71 लाख रुपये के तीन टेंडर जारी किए हैं। तीनों कार्यों के लिए अलग-अलग समयसीमा तय की है। इस काम के पूरा होने के बाद शहर के लोगों को सीवर जाम होने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। -भानूप्रकाश, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें