फोटो 5 नरवाना। चौधरी ईश्वर नैन के घर शोक व्यक्त प्रकट करने पहुंचे रणदीप सिंह सुरजेवाला। स्रोत क
नरवाना । कृषक समाज के प्रदेशाध्यक्ष दिवंगत चौधरी ईश्वर नैन के निधन पर रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, अर्जुन सुरजेवाला, कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह डुमरखा और हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी बड़खालसा उनके पैतृक गांव दनौदा कलां पहुंचे।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत ईश्वर नैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी ईश्वर नैन कृषक समाज के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन ने बताया कि दिवंगत चौधरी ईश्वर नैन की स्मृति में 25 अक्तूबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे सर्वजातीय बिनैण खाप के चबूतरे पर शोकसभा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने समाज के लोगों से शोकसभा में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने की अपील की।
मौके पर खाप महासचिव बलजीत फौजी, खाप प्रवक्ता संदीप दनौदा, सेन समाज के प्रधान राजेश सेन, दहाड़ खाप के पदाधिकारियों, रोलद तपा प्रधान जगपाल नैन, गठवाला खाप के महासचिव अशोक, सरोहा खाप के प्रधान रणधीर और सूबे सिंह समैण सहित विभिन्न खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी ईश्वर नैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।