फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद जिले में मिला एक नया कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सात दिन से शांत कोरोना संक्रमण ने बुधवार को फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बुधवार को जिले में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिससे एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 326 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 21189 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20651 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 536 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में दो एक्टिव केस बचे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 155 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग 285986 लोगों के सैंपल ले चुका है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि जिले के लोगों को सावधानी बरतनी होगी। संभावित तीसरी लहर कभी भी शुरू हो सकती है। इसलिए तीसरी लहर से बचना है तो हमें हर समय मास्क लगाए रखना होगा और दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। यदि हम सावधानी नहीं बरतेंगे तो हम फिर से कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए भीड़भाड़ वाली जगह से बचकर रहना चाहिए। बाजार में जाना पड़े तो दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें