सदर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को लोहचब गांव के पास से एक व्यक्ति को 9.90 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह हेरोइन को कहां से लेकर आया था, किसको सप्लाई करता था।
सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहचब गांव में एक व्यक्ति अपने घर पर ही लोगों को हेरोइन की सप्लाई करता है। पुलिस ने एएसआई राधेश्याम, एचसी प्रवीन कुमार, राजेश कुमार व चाप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर पहुंची तो बताए गए स्थान पर लोहचब गांव में एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम रामनिवास बताया और तलाशी लिए जाने पर उसके जेब में एक लोहे की डिब्बी मिली। जिसमें हेरोइन था। पुलिस ने मौके पर राजपत्रित अधिकारी के रूप में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ अजय कटारिया को बुलाया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी के जेब में मिली लोहे की डब्बी को खोलकर देखा गया तो उसमें हेरोइन पाई गई। जिसका डब्बी समेत वजन 28.60 ग्राम तो डब्बी से अलग नशीले पदार्थ हेरोइन को निकालकर वजन किया तो 9.90 ग्राम हुआ।