फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित समाज को संस्कार देने का कार्य करती है सेवाभारती : भूषण

विज्ञापन
सेवा भारती अभ्यास वर्ग में मौजूद बहनें। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सेवा भारती का दो विभागों का अध्यापिका अभ्यास वर्ग 26 जून 2022 को समापन हुआ। यह अभ्यास वर्ग 24 जून 2022 से 26 जून 2022 तीन दिन तक चला। इस अभ्यास वर्ग में दो विभागों हिसार विभाग, रोहतक विभाग व भिवानी जिले से 60 महिलाओं ने भाग लिया। इस अभ्यास वर्ग में कुल 10 कालांश लगे।
विज्ञापन

इन विभिन्न कालांशों में बहनों ने पाक कला, सिलाई कला, गणित व हिंदी शिक्षण आदि विभिन्न प्रकार के शिक्षण प्राप्त किए। इस अभ्यास वर्ग के समापन समारोह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बाल सेवा प्रमुख भूषण का सानिध्य मिला। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत अभ्यास वर्ग में आईं बहनों से सेवा भारती के बारे से संबंधित प्रश्न पूछ कर आरंभ की और आगे उन्होंने सेवा भारती के महत्व व सेवा भारती में क्या काम करने हैं, उसकी जानकारी सभी को दी। उन्होंने बताया कि सेवा भारती में जो आप काम करते हैं उसमें आपको वेतन नहीं दिया जाता। आपको मानदेय दिया जाता है। इसलिए आप वेतन भोगी कर्मचारी नहीं है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती का काम संस्कार देने का है केवल सिलाई, पाक कला आदि सिखाने का नहीं है। इस अवसर पर अमर जैन, रामफ ल, सोम सैनी, रविंद्र, चंद्रदत्त शर्मा, अनिल, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
26जेएनडी26: सेवा भारती अभ्यास वर्ग में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें