फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की सेवा मानवता की सच्ची सेवा : डॉ. मिड्ढा

विज्ञापन
19जेएनडी01: सहायता रा​शि का चैक लेने के बाद डिप्टी स्पीकर को गले लगाकर आशीर्वाद देती बुजुर्ग मह
विज्ञापन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही मानवता की सच्ची सेवा है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी स्वैच्छिक ग्रांट से 74 जरूरतमंद लोगों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को कुल 1 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।
उन्होंने कहा कि जींद जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिला अब नौ राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ चुका है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिली है। बेहतर सड़क एवं परिवहन सुविधाओं से जींद में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जींद विकास के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। रानी तालाब पर सावन माह के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली महाआरती की गूंज अब पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस आयोजन की सराहना कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार को भी रानी तालाब पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कलाकार भगवान शिव का गुणगान करेंगे और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जींद में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में है। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से जींद सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, जिला नगर आयुक्त अनिल दून, पार्षद काला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें