फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी02-विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पौधरोपण करते हुए फोटो वीडियो वेलफेयर सोसाइटी सदस्य। स्
विज्ञापन
जींद। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बुधवार को फोटो वीडियो वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोसाइटी सदस्यों ने गायों को चारा खिलाया। इसके बाद गांधी पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सोसाइटी के प्रधान बलजीत रेढू और सचिव कृष्ण अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और गौ सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपप्रधान पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, राहुल पौड़िया, केसी शर्मा, मोनू भारद्वाज, दिनेश भोला, सलाहकार राममेहर सैनी, विनोद सैनी, सुरेंद्र रोहिला, सत्यवान रोहिला, संजू रोहिला और अमित रोहिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें