फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 16 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल, डीसी ने दिए प्रचार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना से जनकल्याण की थीम पर आधारित इस डिजिटल अभियान को शुरू किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इस बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विशेष विकल्प दिया जा रहा है। इसके लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा।
नागरिक मोबाइल एप या पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। डाटा सबमिट करने के बाद उन्हें एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे बाद में गणनाकर्मी द्वारा केवल सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को गांव-गांव और वार्ड स्तर पर इस सुविधा का प्रचार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम अपनाएं।

डीसी ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक चलेगा। द्वितीय चरण में मुख्य जनसंख्या गणना नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।
डीसी ने बताया कि गणनाकर्मी हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल ऐप का उपयोग करेंगे। यह एप एंड्राइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है और ऑफलाइन मोड में भी काम करने में सक्षम है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में नेटवर्क न होने पर भी कार्य बाधित नहीं होगा। इस दौरान नगराधीश मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार और डीआईओ सुषमा देशवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें