जींद। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने वीरवार को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर ग्रामीणों को चार अप्रैल को नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री धन्यवाद एवं विकास रैली का न्योता दिया। विधायक ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रगति का संकल्प है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सफीदों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा। रामकुमार गौतम ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विकास यात्रा के सहभागी बनें। इस अवसर पर कली राम पटवारी, सरपंच श्याम लाल, सक्षम भाटिया और विनोद कौशल मौजूद रहे।