26जेएनडी22: नगूरां खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
अलेवा। नगूरां निवासी एक किसान ने जींद स्थित एक बीज विक्रेता पर गेहूं का घटिया बीज देने का आरोप लगाते हुए शिकायत नगूरां पुलिस को दी है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नगूरां गांव निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 3 नवंबर 2023 को जींद स्थित बीज विक्रेता से क्वालिटी सीड हिसार का 283 नंबर गेहूं का बीज खरीदा था। कटाई के समय गेहूं की बालियां चेक करने पर बीज बिलकुल घटियास्तर का निकला। सोनू ने बताया कि बीज को लेकर विक्रेता से बात करते हैं तो वह उनको गुमराह करता है। इससे उसे मानिसक तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं उसके बाद क्वालिटी सीड के डाक्टर से बात की तो उन्होंने भी बीमारी का हवाला देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। इतना ही नहीं उनके गेहूं की बालियों को बार-बार चेक करने के बाद गेहूं की बालियां बिलकुल खाली स्थिति में थी। किसान ने बीज विक्रेता व कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन से की है।
एग्रीकल्चर से मिली रिपोर्ट के आधार होगी कार्रवाई
नगूरां पुलिस चौकी के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर नगूरां निवासी किसान ने जींद स्थित गेहूं बीज विक्रेता तथा क्वालिटी सीड हिसार कंपनी पर घटिया गेहूं का बीज देने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर कृषि विभाग अधिकारियों से बात कर मामले की तह तक जाएगा। कृषि विभाग से मिली रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
26जेएनडी22: नगूरां खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
26जेएनडी22: नगूरां खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद