फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए सीड्स और पेस्टिसाइड एक्ट के विरोध में उचाना में बीज-खाद की दुकानें बंद

Fri, 11 Apr 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। प्रदेश सरकार के नए सीड्स और पेस्टिसाइड एक्ट के विरोध में बीज-खाद के दुकानदार सरकार के खिलाफ उतरे हैं। वीरवार को भी उनकी दुकानें बंद रही। दुकानदारों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ धरना देते हुए नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। प्रदेश सरकार की ओर से पेस्टीसाइड को लेकर कानून में किए गए संशोधन के खिलाफ पेस्टीसाइड यूनियन हड़ताल पर है। पेस्टीसाइड दुकानदारों ने सात दिन तक दुकानें बंद रखकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि सरकार ने बीज व पेस्टीसाइड वालों के लिए जो कानून बनाया है, वह सरासर गलत है। सरकार ने बीज नकली मिलने पर डीलर को भी जेल भेजने का प्रावधान कानून में कर दिया है। यह गलत है। अगर डीलर जेल चला जाएगा तो उनकी दुकानदारी ठप हो जाएगी। उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट हो जाएगा। डीलर का काम तो बीज और पेस्टीसाइड बेचने का है। डीलर इनको बनाता नहीं है। इसलिए यह प्रावधान सही नहीं है। इस फैसले को वापस लेना चाहिए। इस कानून में संशोधन को लेकर उनकी हरियाणा स्तर की यूनियन सरकार से बातचीत के प्रयास में है। जो हरियाणा यूनियन फैसला लेगी, उसी के अनुसार चलेंगे। अभी 14 अप्रैल तक दुकानें बंद रहेगी। इस अवसर पर सुरेंद्र गर्ग, मोहन लाल, बलराज श्योकंद, सुमित कुमार, राजेंद्र सिंह, संदीप, विकास पंघाल, सुरजीत शर्मा, अनूप कापड़ो और काला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें