फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सचिव मोनिका ने किया महिला वृद्धाश्रम का निरीक्षण

विज्ञापन
16जेएनडी23: जनसेवा संस्थान में सचिव मोनिका महिलाओं से बातचीत करती हुई। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने शुक्रवार को जनसेवा संस्थान महिला वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। आश्रम में 70 महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने जनसेवा संस्थान में रह रही महिलाओं को सुविधाओं की जानकारी दी। जन सेवा संस्थान के निरीक्षण के दौरान महिलाओं से बातचीत भी की व उनके खाने-पीने रहन सहन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने जन सेवा संस्थान के स्टाफ को निर्देश दिए की महिलाओं को देखभाल में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी लापरवाही ना की जाए। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2026 को न्यायिक परिसर जींद नरवाना व सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी तथा प्रत्येक कार्य दिवस को स्पेशल लोक अदालत लगाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें