फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम ने पीएम श्री स्कूलों का किया निरीक्षण

Sun, 28 Sep 2025 08:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी23 :बेलरखा स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। एसडीएम जगदीश चंद्र ने शनिवार को गांव बेलरखा, भाणा ब्राह्मणा और नरवाना स्थित पीएम श्री स्कूलों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्कूल में छात्रों की सुविधा और उपलब्ध सहूलियतों जायजा लिया और विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण होना अत्यंत आवश्यक है ताकि छात्र ठीक से पढ़ाई कर सकें। स्कूल प्रांगण में स्वच्छता और साफ-सफाई प्राथमिकता होनी चाहिए। पर्याप्त पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, छात्र-छात्राओं और स्टाफ के लिए अलग-अलग शौचालय और स्कूल भवन में सीसीटीवी कैमरे भी होने चाहिए।
एसडीएम ने यह भी कहा कि स्कूल भवन का हर कमरा, खिड़की और दरवाजा बेहतर स्थिति में होना चाहिए। राज्य सरकार पीएम श्री स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना चाहती है ताकि विद्यार्थियों का समग्र कौशल, शैक्षणिक और रचनात्मक विकास हो सके।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में चरणबद्ध ढांचागत सुधार किए जा रहे हैं। एसडीएम जगदीश चंद्र ने स्कूल स्टाफ और गांव के जनप्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी आवश्यक सुविधा की जरूरत प्रशासन तक पहुंचाई जाए ताकि सरकार और विभाग उच्च अधिकारी समय पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें