27जेएनडी25 : सफाई के लिए लोगों को जागरुक करते सेव संस्था के सदस्य।स्रोत संस्थान
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट (सेव) ने शनिवार को देवीलाल चौक से भिवानी रोड भगत सिंह मार्केट, भिवानी रोड फाटक एरिया तक स्वच्छता अभियान और जागरूकता अभियान चलाया।
सेव संस्था की ओर से चलाए गए 437वां अभियान संस्था के सचिव कृष्ण भारद्वाज की अध्यक्षता में चलाया गया। संस्था सदस्यों ने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए लोगों को कूड़ा डस्टबिन में डालने का आह्वान किया।
इस मौके पर अजमेर सिंह चौहान, रोहतास गुप्ता, बालवीर श्योकंद, बलजीत रेढू, सुजान सिंह पूनिया, बलबीर इगराह, जोरा सिंह रेढू , संजय सैनी, अनिल नागपाल मौजूद रहे।