फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जज बनी समीक्षा को एसडीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
29जेएनडी24: समीक्षा को सम्मानित करने पहुंची उचाना एसडीएम डॉ. किरण सिंह। यंचसउ
विज्ञापन
उचाना। उचाना कलां की समीक्षा जज चयनित हुई है। उसको एसडीएम डॉ. किरण की अगुआई में उचाना सेवा समूह द्वारा सम्मानित किया गया। साथ में उचाना से नवनियुक्त विधायक देवेंद्र अत्री की तरफ से रामचंद्र अत्री भी समीक्षा को सम्मानित करने पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. किरण ने बताया कि समीक्षा ने अपने हलके का नाम रोशन किया है। अन्य बच्चों के लिए समीक्षा एक प्रेरणा है, विशेष रूप से लड़कियों के लिए। लड़कियां अब अपने आप में बहुत ही जागरूक हो चुकी हैं और पहले से बहुत ज्यादा बदलाव हो चुका है। अब माता-पिता अपने बेटा और बेटी में फर्क नहीं करते। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अनेक पॉलिसी दी जाती हैं, जिनकी काफी बच्चों को जानकारी नहीं होती है। बहुत से ऐसे प्राइवेट संस्थान भी हैं, जो बच्चों को फ्री शिक्षा देते हैं। इन सब की जानकारी बच्चों को होना जरूरी है और अगर ऐसी जानकारी बच्चों को नहीं है तो वह प्रशासन के संपर्क में रहें, ताकि आने वाली सभी स्कीमों के बारे में बच्चों को पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें