फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कड़े मुकाबले में एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना बना कबड्डी चैंपियन

विज्ञापन
फोटो 06जेएनडी20-इंटर कॉलेज नेशनल स्टाइल महिला कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करत
विज्ञापन
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय के खेल प्रांगण में चल रही सीआरएसयू इंटर कॉलेज नेशनल स्टाइल महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। मंगलवार को फाइनल में एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना और हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन


निर्धारित समय तक दोनों टीमें 54-54 अंक की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पांच-पांच रेड का सहारा लिया गया, जिसमें एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना की टीम ने सात अंक हासिल कर जीत दर्ज की और प्रतियोगिता की चैंपियन बनी।

प्रतियोगिता में बांगर शिक्षा समिति के महासचिव एवं उद्योगपति देवव्रत ढांडा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगतवीर सहरावत ने की। विजेता टीम को सम्मानित करते हुए देवव्रत ढांडा ने कहा कि खेलों से युवाओं में टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होती है। छात्राएं भी खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवा खेलों को कॅरिअर के रूप में अपनाकर अपने माता-पिता, गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. राजेश श्योकंद, डॉ. उपेश मलिक, हरिओम, प्रो. लाल सिंह, खेल विभाग प्रभारी प्रवीण कुमार, डॉ. अतुल, मीना, मनीषा सहित निर्णायक मंडल के मनीराम, अजमेर रेढू, कोच रामपाल, कोच संदीप, जितेंद्र, वीरेंद्र, डॉ. प्रीति, मोनिका, रेनू, रीतिका, अंजलि, नरेंद्र, प्रेरणा मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें