फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कबड्डी प्रतियोगिता में कबड्डी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
6 सफीदों 1विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आचार्य विकास कुमार। स्रोत आयोजक 
विज्ञापन
सफीदों। गांव मुआना में एसडीएम स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में करीब 30 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लाडौत की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। करनाल की टीम दूसरे स्थान पर रही जिसे 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं मुआना की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया और उसे 7100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई।
मंगलवार को समापन समारोह में समाजसेवी आचार्य विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

आचार्य विकास कुमार ने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अनुशासन, मेहनत और टीम भावना की सीख देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच उपलब्ध कराती हैं।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मास्टर प्रवेश चहल, सत्यवान शर्मा, संजय राणा, राजू राणा, राजेंद्र सरपंच, मामन शर्मा, राजेश शर्मा, कृपाल पहलवान सहित अनेक ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें