10जेएनडी03 : विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन। स्रोत संस्थान
जींद। राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में जींद जिले की टीम ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसडी स्कूल घिमाना के विद्यार्थियों ने जींद की ओर से खेलते हुए झज्जर की टीम को हराया। विजेता टीम के विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों काे सम्मानित किया गया।
इमसें शिवानी और शिवा ने हरियाणा स्टेट ओलंपिक चैंपियनशिप में तैराकी प्रतियोगिता में वाटर पोलो खेल में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सत्यवान नेहरा और प्राचार्य पृथ्वी सिंह ने बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।