फोटो 1नीरपुर राजपूत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी।स्रोत खिलाड़ी
नारनौल। गांव नीरपुर राजपूत में आयोजित हो रही एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में ऑल राउंडर किंग्स और अटेली किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में ऑलराउंडर किंग्स ने अटेली किंग्स को एक विकेट से हराकर जीत हासिल की। मनोज गर्ग ने बताया कि यह प्रतियोगिता रविवार रात को आयोजित की गई थी। संवाद