23जेएनडी07-जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसडी सीनियर सेकेंडरी
- फोटो : संवाद
जींद। जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता एकलव्य स्टेडियम में हुई। इसमें एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। इसमें अंडर-19 आयु वर्ग 19 के खिलाड़ी शिवा ने फ्री स्टाइल में प्रथम पृष्ठ में प्रथम तथा बटरफ्लाई में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए।
वहीं अंकुश ने भी फ्री स्टाइल में प्रथम, ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम व बटरफ्लाई में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर तैराकी में तीन गोल्ड मेडल हासिल किए। अंडर-19 आयु वर्ग लड़कियों में विद्यालय की छात्रा शिवानी ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में प्रथम व 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 आयु वर्ग में तनवी ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कासवी, मनीत व राखी दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधक सत्यवान नेहरा ने सभी खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।