फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समूह नृत्य में एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना रहा प्रथम

विज्ञापन
17जेएनडी31-बाल भवन में आयोजित समारोह में पहुंची नगराधीश मोनिका कुमारी का स्वागत करते हुए बच्चे।
विज्ञापन
जींद। बाल भवन में चल रहे जिलास्तरीय समारोह में शुक्रवार को समूह नृत्य में नरवाना का एसडी स्कूल प्रथम, आधारशिला स्कूल द्वितीय और तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल भंभेवा तृतीय स्थान पर रहे। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद के बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्यातिथि के तौर नगराधीश मोनिका रानी ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों के द्वारा की गई प्रस्तुति की प्रशंसा की। शुक्रवार को समूह नृत्य के द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूह की प्रतियोगिता में जिलेभर से 74 स्कूलो के लगभग 845 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नगराधीश ने कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम करना आसान कार्य नहीं है। जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकियत चहल ने मेहनत कर इस कार्य को सफल बनाया।
उन्होंने सभी स्कूली बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बाल भवन की तरफ से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में डीसी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार, लेखाकार कशिश सिंगला, लिपिक विनोद कुमार, मोती राम, प्रदीप शर्मा और नरेश जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें