फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Accident: जींद में स्कूटी और ई-रिक्शा में टक्कर, आठ साल के मासूम की मौत, आरोपी फरार

Fri, 26 Sep 2025 11:57 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन
मृतक बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में पटियाला चौक पर स्कूटी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने परिजनों के साथ रेलवे स्टेशन से घर आ रहा था। टक्कर के बाद आरोपी स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना दो दिन पहले की है। 

विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिला के गांव बलईमऊ हाल आबाद श्याम नगर निवासी अरविंद ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर रात साढ़े 11 बजे वह अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ दिल्ली से लौट रहा था। वह रेलवे स्टेशन से घर आने के लिए वह ई-रिक्शा में सवार हो गए। जब वह पटियाला चौक पर पहुंचे से एक युवक तेज रफ्तार स्कूटी पर आया और उसने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गई। जिससे उसका आठ वर्षीय बेटा राज नीचे दब गया। घायल बच्चे को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 25 सितंबर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए। 

क्या कहती है पुलिस
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जोगेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस जींद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें