फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन

Wed, 16 Apr 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। पुराना बस अड्डे के पास एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन पलटने से गाड़ी में सवार तीन टीचर घायल हो गए। घायलों को जुलाना के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उनका प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी गई। गाड़ी में सवार 6 छात्र इस हादसे में चोटिल होने से बच गए।
विज्ञापन

जुलाना में स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शिक्षा विभाग लगातार निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की बात तो करता है, लेकिन धरातल पर सभी बात हवा हवाई साबित हो रही हैं। अब जुलाना में एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। जुलाना क्षेत्र के करेला गांव निवासी मनदीप दुहन गांव में सर्वोदय नाम से स्कूल चलाता है। स्कूल में जुलाना और आसपास के गांव के छात्र पढ़ने आते हैं। बुधवार को दोपहर के समय स्कूल वैन स्टाफ और बच्चों को छोड़ने के लिए जुलाना जा रहा था तो पुराने बस स्टैंड के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार छह स्टाफ और छह बच्चों में से तीन अध्यापक घायल हो गए। घायलों में अध्यापिका कांता, सुशील और रेनू शामिल हैं।
जुलाना में शिक्षा विभाग की नाक के नीचे निजी स्कूलों की अवैध गाड़ियां चल रही हैं। स्कूल संचालक धड़ल्ले से अपनी मनमानी कर रहे हैं। स्कूल वैन का न तो पीला रंग होता है और न ही वैन में कैमरे और न ही जीपीएस लगाए गए हैं। इतनी लापरवाही के बावजूद शिक्षा विभाग के कानों पर जूं तक नही रेंग रहीं हैं। यह कारनामा शिक्षा विभाग व आरटीए के साथ मिलीभगत के चलते हो रहा है। आरटीए की टीम भी स्कूलों में खड़ी बसों की जांच तो करती नजर आती है, लेकिन प्रभावशाली स्कूलों की बसों पर यह दरियादिली दिखाने से नहीं चूकते। गत वर्ष महेंद्रगढ़ के कनीना में भीषण सड़क हादसा हो गया था। इसमें स्कूल के मासूम बच्चों की लापरवाही के कारण जान चली गई। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की आंखें नहीं खुली।
विज्ञापन



स्कूल संचालक ने वैन को बताया निजी
स्कूल संचालक मनदीप दुहन ने बताया कि स्टाफ और स्कूली बच्चे नए बस स्टैंड से बैठकर पुराने बस स्टैंड की ओर आ रहे थे, तो निजी वाहन में स्टाफ और बच्चे बैठ गए। पुराने बस स्टैंड के पास बाइक चालक को बचाने के चक्कर में वैन पलट गई और हादसे में स्कूल के अध्यापक घायल हो गए। बच्चे बच गए। किसी भी छात्र को कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार गाड़ी स्कूल की ही थी। इसमें रोजाना छात्र और टीचर सफर करते है। इसके बावजूद स्कूल संचालक ने गाड़ी अपनी बताने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन



विभाग स्कूल प्रशासन से रिपोर्ट मांगेगा। अगर स्कूल प्रशासन की कोई भी गलती पाई जाती है तो जांच के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-प्रदीप दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें