फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूल वैन ने मारी टक्कर, एक गंभीर

Mon, 26 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों में एक स्कूल वैन ने टक्कर मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय स्कूल वैन में बच्चे भी सवार थे।
विज्ञापन

पानीपत के नूर वाला निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 13 मई को उसका भाई सचिन एक राइस मिल में एयर कंप्रेशर ठीक करने के लिए जा रहा था। जब वह एक स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से गलत दिशा से तेज रफ्तार और लापरवाही से एक स्कूल वैन आई और उसने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सफीदों शहर थाना पुलिस ने स्कूल वैन चालक दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें