फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एससी-बीसी समाज 15 मार्च को बनाएगा जिला स्तरीय सांझा संगठन

Wed, 11 Mar 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी12-बैरागी धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद वि​भिन्न वर्गाें के लोग। स्रोत सदस्य - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक समाज का बैरागी धर्मशाला में 15 मार्च को जिला स्तरीय संयुक्त संगठन बनाया जाएगा। इस संदर्भ में मंगलवार को बैरागी धर्मशाला में आयोजित बैठक की गई। अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा ने की।
विज्ञापन

रविंद्र शास्त्री ने बताया कि संगठन निस्वार्थ भाव से काम करने वाले योग्य, अनुशासित, कर्मठ लोगों को ही वरीयता के साथ जगह दी जाएगी। उन्होंने जिला के समस्त बीसी ए व बी, एससी ए व बी, एसटी तथा अल्पसंख्यक समाज के लोगों से आह्वान किया कि संगठन बनाने में सहयोग करें।
बैठक में विधायिका, न्यायपालिका और कार्य पालिका समेत सभी क्षेत्रों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी का प्रावधान करने और जिला स्तरीय संयुक्त मजबूत संगठन बनाने बारे मंथन किया गया। बैठक में सभी वक्ताओं ने संगठन बनाने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ता सुनीलराज बामनिया, स्टेट शिक्षक अवार्डी सूरजभान अलेवा, रामजीलाल कश्यप, सुरेश दिनोदिया,अशोक कुमार जांगड़ा, सुधीर शास्त्री, महावीर दहिया, प्रो. कृष्ण नंदगढ़, बैरागी सभा के महासचिव राजबीर डागर, उपप्रधान सौरभ बैरागी, फूलसिंह, श्रीरागखेड़ा के पूर्व सरपंच राजकुमार, रजाना के पूर्व सरपंच कर्ण सिंह बैरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें