जींद। आध्यात्मिक संगम, जीवन जीने की कला में जींद में होने वाले आध्यात्मिक संगम कार्यक्रम संयोजक चरण सिंह चाहर ने अपनी टीम के साथ खाप के प्रतिनिधियों से कंडेला में राष्ट्रीय मुख्यालय पर बैठक की। टेकराम कंडेला, सतवीर सिंह, हजूरा सिंह, अजमेर दालमवाला, दरवेश शाहपुर, धर्मपाल खटकड़, होशियार सिंह, सत्यवान रेढू ने कहा कि फसल बचाओ नस्ल बचाओ अभियान की शुरुआत 18 फरवरी को होगी।
टेकराम कंडेला ने कहा कि लीव इन रिलेशनशिप को खत्म करना, एक गांव एक गोत्र में शादी पर रोक लगाना, जीरो बजट खेती की शुरुआत, पर्यावरण को बचाना और सामाजिक ताने बाने को मजबूत करना बैठक का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक संगम में सभी खाप, 12 तपे, किसान, खिलाड़ी, पंचायत और सामाजिक संगठन भाग लेंगे। सभी का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों जैसे नशा से छुटकारा पाना है।