14जेएनडी37-कार्यक्रम के दौरान रंगोली दिखाते हुए। स्रोत संस्थान
नरवाना। दीपावली पर केएम राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को अंतर जिला आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता शिल्पदीप में कैथल, हिसार, फतेहाबाद और जींद जिले की 14 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान रंगोली में नरवाना के सौरभ और विशाखा की टीम प्रथम रही।
बर्तन सजावट में नरवाना की मुस्कान और मोनिका ने प्रथम जबकि दीया पेंटिंग में नरवाना की विभा व सलीमन ने बाजी मारी। तोरण वॉल हैंगिंग में जुलाना की अमृता और मनीषा प्रथम रहीं। गिफ्ट रैपिंग में नरवाना के मनप्रीत और ममता प्रथम रहे।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में नरवाना के मोहन और सौरभ प्रथम, कैंडल और लैंप मेकिंग में नरवाना की संजू व नीरज प्रथम रहीं। ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग में नरवाना की आरती व अंजलि ने पहला स्थान हासिल किया।
प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं बल्कि ज्ञान, आशा और संस्कार का द्योतक है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपी सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। इस अवसर पर संयोजिका डॉ. मीना, मेजर सुरेंद्र कुमार, जयपाल आर्य, डॉ. राजवीर नैन, प्रो. प्रमीला, कमलजीत, गीता, कविता, सुनील कुमार मौजूद रहे।