फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज विधायक के आवास के बाहर धरना देंगे सरपंच

Tue, 07 Feb 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे जींद खंड के सरपंच।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। ई-टेंडरिंग के विरोध में मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय के बाहर सरपंच एसोसिएशन का धरना सरपंच ऋषिपाल सिहाग की अध्यक्षता में जारी रहा। सरपंचों की मांगों का समर्थन करने के लिए धरने पर ब्लॉक समिति चेयरमैन राकेश तलोडा ने शिरकत की। सरपंचों ने निर्णय लिया कि वे बुधवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे हैबतपुर गांव के सरपंच ऋषिपाल सिहाग ने बताया कि उनके धरने को तीन सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन उनकी मांगों को मानने के लिए सरकार का रवैया अब तक नहीं नरमाया, जिसके चलते सरपंचों में सरकार के प्रति लगातार रोष बढ़ रहा है। अब सरपंचों ने निर्णय लिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती वे सत्ता पक्ष के विधायकों के आवास के बाहर धरना देकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। जब तक सरकार ई-टेंडरिंग व राइट-टू-रिकॉल के फैसले को वापस नहीं लेती वे सत्ता पक्ष के विधायकों के आवास के बाहर धरना चलाएंगे। अगर प्रशासन ने उनके साथ कोई बदसलूकी की तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर धरने को मजबूती से चलाकर सरकार को झूकने के लिए मजबूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें